--विज्ञापन यहां--

गैंग हिस्ट्रीशीटरों पर दुर्ग पुलिस की सख्ती, 50 का बाउंड ओवर एवं एमसीयू

By NS
On: September 12, 2026 2:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • 2100 से अधिक आदतन बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड किया गया अद्यतन, अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने निगरानी तेज

दुर्ग। जिले में अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने और सक्रिय एवं स्थाई गैंग हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैंग हिस्ट्रीशीटरों की पहचान, चेकिंग, रिकॉर्ड सत्यापन तथा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 की रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर लगभग 50 गैंग हिस्ट्रीशीटरों का बाउंड ओवर एवं एमसीयू कराया गया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड, वर्तमान गतिविधियों और अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन कर पुलिस अभिलेखों को अद्यतन किया गया।
पुलिस द्वारा गैंग हिस्ट्रीशीटरों एवं उनके संपर्क में रहने वाले संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट एवं संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है, ताकि उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध रहे और किसी भी संभावित अपराध को समय रहते रोका जा सके।
दुर्ग जिले में अब तक लगभग 2100 आदतन बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों का एमसीयू कराया जा चुका है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार बाउंड ओवर की कार्रवाई तथा उनकी गतिविधियों की सतत निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गैंग हिस्ट्रीशीटरों की पहचान, चेकिंग, रिकॉर्ड सत्यापन, एमसीयू एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई समन्वित रूप से की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अपराध नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए आदतन बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नियमानुसार निगरानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment