महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने 281 किलो 900 ग्राम गांजा तस्करी मामले में ओडिशा के देवगढ़ निवासी मुख्य सप्लायर किशोर कुमार नायक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 3 अप्रैल को रेहटीखोल में नाकाबंदी के दौरान फार्चुनर और स्कार्पियो से गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। जब्त गांजे की कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये है।

जबकि वाहनों और मोबाइल समेत कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। तकनीकी और मोबाइल डाटा के विश्लेषण से पुलिस मुख्य सोर्स तक पहुंची और आरोपी किशोर कुमार नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






