--विज्ञापन यहां--

IND vs PAK: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के

By NS
On: September 5, 2026 8:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो महिला और पुरुष क्रिकेट में अब तक कोई कप्तान नहीं बना सका था।

दुबई में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस के लिए उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच पूरा किया। इसके साथ ही वह दुनिया की पहली ऐसी क्रिकेटर बन गईं, जिन्होंने 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है।

– Advertisement –

Ad image

धोनी-कोहली भी रह गए पीछे

हरमनप्रीत कौर का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी का आंकड़ा 100 तक नहीं पहुंचा सके।

पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस के नाम है, जिन्होंने 91 मैचों में टीम की कप्तानी की है। वहीं महिला क्रिकेट में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 121 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है।

– Advertisement –

Ad image

2016 में मिली थी कप्तानी

हरमनप्रीत कौर को साल 2016 में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। अपने 149 मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम इंडिया को 86 मुकाबलों में जीत दिलाई है। कप्तानी के दौरान बल्ले से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने 3301 रन बनाए हैं।

रिकॉर्ड पर क्या बोलीं हरमनप्रीत?

टॉस के दौरान जब हरमनप्रीत कौर से इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी बात खेल का आनंद लेना है और टीम की कोशिश पाकिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।

पाकिस्तान ने जीता टॉस

दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और ग्रुप-ए में शीर्ष पर है।

वहीं पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसके लिए जीत बेहद जरूरी है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment