--विज्ञापन यहां--

चुनकट्टा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

By NS
On: September 5, 2026 5:13 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • मटकी फोड़ प्रतियोगिता और बच्चों के खेल रहे आकर्षण का केंद्र, जयकारों से गूंजा आयोजन स्थल

पाटन। ग्राम चुनकट्टा स्थित कलामंच में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की आरती एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात मटकी फोड़ प्रतियोगिता तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वहीं बच्चों के लिए आयोजित खेलों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। पूरे आयोजन के दौरान ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच रोशनी सोनू रॉय,पूर्व सरपंच भूषण सोनवानी, हेमा जोशी, छत्रपाल सिंह राजपूत, सोनू रॉय, बसंत साहू, बलीराम ठाकुर, हीरामन सोनवानी सहित आयोजक समिति के शुभम सोनवानी, आकाश जोशी, भावेश यादव, तुषांत सिंह, शुभम ठाकुर, खेमराज, सोमन, जानू, लक्की, वैभव एवं देवेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्तियां, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ने गांव में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment