--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: CGPSC SSE 2025 को लेकर बड़ा अपडेट

By NS
On: September 4, 2026 5:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम और अभ्यर्थियों की ओर से उठाए जा रहे पुनर्मूल्यांकन संबंधी सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने बताया कि निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक हासिल नहीं कर पाने के कारण इंटरव्यू के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षा से कम हुई है। कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया है।

आयोग ने यह स्पष्टीकरण अभ्यर्थियों से प्राप्त पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही चर्चाओं के बाद जारी किया है।

अनारक्षित वर्ग के लिए 33 और आरक्षित वर्ग के लिए 23 प्रतिशत जरूरी

CGPSC के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन की कंडिका 3(iv) और आयोग की प्रक्रिया नियमावली की कंडिका 7 के तहत लिखित परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न-पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

आयोग ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा समेत विभिन्न लिखित परीक्षाओं में कुछ अभ्यर्थी निर्धारित अर्हकारी अंक हासिल नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से राज्य सेवा परीक्षा-2025 में भी निर्धारित संख्या की तुलना में कम अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित हुए हैं।

– Advertisement –

Ad image

पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं

आयोग ने साफ किया है कि उसके द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। विज्ञापन की कंडिका 11(v) के अनुसार किसी भी प्रश्न-पत्र के संबंध में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना जैसी प्रक्रिया नहीं की जा सकती।

यानी मुख्य परीक्षा के किसी प्रश्न-पत्र के अंकों को दोबारा जांचने या फिर से जोड़ने की मांग पर आयोग की प्रक्रिया में कोई प्रावधान मौजूद नहीं है।

वेबसाइट पर जारी होगी मेरिट लिस्ट और कटऑफ

CGPSC ने बताया कि चयन परिणाम जारी होने के बाद प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची और मुख्य परीक्षा की कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अलावा अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की ओएमआर, उत्तर पुस्तिका और प्रश्न सहित उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी दी सफाई

आयोग ने कहा कि सभी लिखित परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कराया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

आयोग के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया इस तरह रखी जाती है कि मूल्यांकन में शामिल व्यक्ति के लिए यह पता लगाना संभव न हो कि कौन सी उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी की है। बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हैं और निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्देशों के तहत गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाती है।

सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील

CGPSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या अपुष्ट जानकारियों से प्रभावित न हों। आयोग ने कहा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चिन्हांकन नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही किया गया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment