नई दिल्ली। JPC Chairman: बिहार के बेतिया से भाजपा सांसद संजय जायसवाल को एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद अब समिति विधेयक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगी।
वहीं, छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस, महिला मोर्चा की सुभाष तिवारी और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी पूनम चंद्राकर को दी गई है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।








