--विज्ञापन यहां--

CG BREAKING : PVR में Food Safety की Raid, खाने में मिले

By NS
On: September 3, 2026 12:39 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। CG BREAKING : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित PVR मल्टीप्लेक्स में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की Food Safety Team ने जांच की। यह कार्रवाई PVR में डिस्प्ले किए जा रहे खाद्य पदार्थों में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर फूड प्रिपरेशन एरिया से लेकर खाद्य पदार्थों के स्टोरेज और बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान टीम को फूड प्रिपरेशन एरिया में कॉकरोच मिलने की बात सामने आई। Food Safety अधिकारी रिचा शर्मा के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान कॉकरोच पाए गए, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच की गई।

– Advertisement –

Ad image

मेयोनीज और सॉस के सैंपल लिए

Food Safety Team ने मौके से मेयोनीज, इमली सॉस, टमाटर सॉस सहित अन्य सॉस के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

फ्रोजन समोसे पर नहीं मिली जरूरी लेबलिंग

निरीक्षण के दौरान टीम को फ्रोजन समोसे भी मिले। अधिकारियों के मुताबिक, इन पर फ्रोजन फूड से संबंधित जरूरी लेबलिंग नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत पैकेज्ड और फ्रोजन खाद्य पदार्थों पर आवश्यक जानकारी और लेबलिंग का होना जरूरी है।

पॉपकॉर्न लाइसेंस में भी मिली कमी

जांच के दौरान PVR में पॉपकॉर्न की बिक्री से जुड़े लाइसेंस में भी कमी सामने आने की बात कही गई। हालांकि, PVR मैनेजमेंट की ओर से बाद में इस कमी को सुधार लिया गया।

अधिकारी जितेंद्र नेले ने दी जानकारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी जितेंद्र नेले से भी इस कार्रवाई को लेकर खास बातचीत की गई। उन्होंने जांच के दौरान सामने आई कमियों, लिए गए सैंपल और आगे की नियमानुसार कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।

Food Safety Team ने मौके से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के साथ ही आवश्यक जानकारी और दस्तावेज भी जांचे। अधिकारियों के अनुसार, सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल Food Safety Team की कार्रवाई के बाद PVR प्रबंधन की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर जांच जारी है।

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment