--विज्ञापन यहां--

सेलूद में नवोदय प्रवेश परीक्षा कोचिंग का हुआ भव्य शुभारंभ, जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति की अनूठी पहल

By NS
On: September 3, 2026 5:24 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


​पाटन। ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति, सेलूद के तत्वावधान में विशेष निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ आज गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे शासकीय प्राथमिक शाला, सेलूद के परिसर में किया गया।
​”शिक्षा दीप जलाने को, हम सब मिलकर आएं, नवोदय प्रवेश परीक्षा के, स्वर्णिम सपने सजाएं” के पावन संकल्प के साथ आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर उत्कृष्ट अंकों के साथ उनकी सफलता सुनिश्चित करना है। समिति का यह प्रयास ग्रामीण बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
​कार्यक्रम के दौरान दानेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, बलराम वर्मा, अनिल बनपेला एवं शिक्षिका मालती कामडे सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान के इस पावन पथ पर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर सहयोग करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर सकें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment