--विज्ञापन यहां--

तहसील साहू संघ पाटन का तीज महोत्सव 6 सितंबर को, महिलाओं के लिए होंगे विविध आयोजन

By NS
On: September 2, 2026 12:36 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के संयोजन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा पंचम वर्ष का तहसील स्तरीय तीज महोत्सव 6 सितंबर 2026, रविवार को साहू सदन पाटन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति सहित उनके परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भक्त माता कर्मा की आरती-पूजा से होगी। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे तीज उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, फुगड़ी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, व्यंजन की बगीया, समूह नृत्य, प्रहसन एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

दोपहर 1 बजे अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं उद्बोधन होगा। शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ममता साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़ शासन होंगी। प्रमुख अतिथि श्रीमती रमशीला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि नंदलाल साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दिव्या कलिहारी, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ करेंगी।

इसके अलावा कार्यक्रम में अतिथि वक्ता सुश्री शिल्पा साहू, सहसंयोजिका महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ तथा विशेष अतिथि श्रीमती कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती चंद्रिका साहू प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, श्रीमती मंजू साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, ललेश्वरी साहू संयोजिका जिला साहू संघ दुर्ग,श्रीमती दामिनी राकेश साहू जनपद सदस्य सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महिला संयोजिका श्रीमती कोमिन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज की मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment