--विज्ञापन यहां--

पाटन में गूंजेगा छत्तीसगढ़िया संस्कृति और स्वाभिमान का जयघोष 6 सितम्बर को भव्य “जबर आठे तिहार” — छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव एवं JCP सुप्रीमो अमित बघेल होंगे शामिल

By NS
On: September 2, 2026 10:30 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और तीज-त्योहारों को सहेजने एवं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन द्वारा आगामी 6 सितम्बर 2026, दिन रविवार को पाटन में भव्य “जबर आठे तिहार” का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के सुप्रीमो अमित बघेल भी कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे।
परंपरा, संस्कृति अउ छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के होगी संगम
“जबर आठे तिहार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जीवंत रखने का एक प्रयास है। आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी तीज-त्योहारों, लोककला, परंपरागत संस्कृति और हमारी जड़ों से नई पीढ़ी को जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे अखरा दाई मंदिर से भव्य रैली प्रारंभ होगी। रैली पाटन नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होते हुए नया बस स्टैंड “दईहान” पहुंचेगी।
इसके पश्चात शाम 4 बजे नया बस स्टैंड “दईहान” में भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
“हमर तिहार — हमर संस्कृति — हमर पहचान”
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति एवं लोकपरंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया समाज, युवा, माताएं-बहनें एवं संस्कृति प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ने समस्त छत्तीसगढ़िया समाज एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक रंग के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर “जबर आठे तिहार” को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाएं।
आयोजकों ने कहा कि अपन संस्कृति, अपन परंपरा अउ अपन तिहार ल बचाना हमर सबो के जिम्मेदारी आय। इसी संकल्प के साथ पाटन की धरती पर यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment