--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, तलवार-चाकू के साथ 6

By NS
On: September 2, 2026 7:27 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में बदमाशों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा और आसपास के इलाकों में देर रात सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 40 से अधिक संदिग्ध लोगों और गुंडा बदमाशों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान छह लोगों के कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी शामिल हैं। वहीं, गंभीर चोट पहुंचाने के एक मामले में फरार चल रहा रोहित धुरी भी गिरफ्त में आया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

सिरगिट्टी के संवेदनशील इलाकों में देर रात की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य हथियार लेकर घूमने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगाम कसना था। चेकिंग के दौरान कंचन विहार निवासी विकास सिंह, नयापारा निवासी प्रमोद कुर्मी, गोंडवाना चौक क्षेत्र के अनिकेत नेताम और लक्की नेताम, सिलपहरी निवासी राम नायक तथा महिमानगर के रोहित तांडी को धारदार हथियारों के साथ पकड़ा गया।

तलाशी में इनके पास से एक तलवार और पांच चाकू बरामद हुए। लगातार बढ़ रही चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं के बीच हुई इस कार्रवाई को इलाके में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य मामले में लंबे समय से फरार चल रहा रोहित धुरी भी पकड़ में आया।

बताया जा रहा है कि वह गंभीर मारपीट और चोट पहुंचाने के प्रकरण में वांछित था। देर रात चली इस व्यापक जांच में दर्जनों संदिग्धों की पड़ताल की गई और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नजर रखी गई। सिरगिट्टी क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से यह संकेत मिल रहा है कि हथियारबाजी, नशाखोरी और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment