--विज्ञापन यहां--

GRAND NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के

By NS
On: August 29, 2026 7:11 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। GRAND NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को याद किया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए प्रदेश और देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

– Advertisement –

Ad image

गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि अपनी अद्भुत और असाधारण प्रतिभा से भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले मेजर ध्यानचंद का भारतीय खेल जगत में अतुलनीय योगदान है। उनकी जयंती देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

 

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के हॉकी कौशल की पूरी दुनिया कायल थी। गुलामी के दौर में भी उन्होंने अपने शानदार खेल के माध्यम से भारत का गौरव बढ़ाया। उनका अनुशासन, कठिन परिश्रम, खेल के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

होरा ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि खुद को फिट रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक घंटा किसी न किसी खेल को जरूर दें। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की विरासत आने वाली पीढ़ियों को खेल के प्रति समर्पण और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती रहेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment