एयरपोर्ट में मौत पर एएआई,और पुलिस ने अलग-अलग कारण गिनाए

NFA@0298
3 Min Read


एयरपोर्ट में मौत पर एएआई,और पुलिस ने अलग-अलग कारण गिनाए


21-May-2026 8:12 PM

वीडियो देखें पिता ने क्या कहा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मई ​ । माना  के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज  हुए हादसे में  ठेका फर्म के इलेक्ट्रिशियन कुबेर चंद साहू की 30 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई।  इस घटना को लेकर 


एयरपोर्ट (एएआई)प्रबंधन और पुलिस के बयान ने अलग अलग कारण सामने आए हैं। मृतक के पिता, भाई को मौका मुआयना के लिए बुलाकर घंटों एयरपोर्ट के बाहर खड़ा रखा गया। इस पर परिजनों ने गहरी नाराजगी जताई है। 

 

एयरपोर्ट के पैसेंजर होल्डिंग एरिया के 30 फीट उपर  की फाल्स सीलिंग में बिजली कनेक्शन सुधार के लिए चढ़ा हुआ था। जहां से एकाएक गिरने से पहले घायल और फिर अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। 

इस घटना को लेकर लम्बोदर पटेल सीएसपी माना ने बताया कि  सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान  इलेक्ट्रीशियन की 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है।  मृतक की पहचान कुबेर कुमार साहू उम्र 32 के रूप में हुई है। जो  धमतरी जिले के जी जाम गांव का रहने वाला था। कुबेर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया। माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी कुबेर की मौत के लिए चक्कर आकर गिरने और बेहोश होने को कारण बताया है। सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना जारी वाट्सएप बयान में कहा कि 

 एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया (SHA) के प्रथम तल पर सुधार कार्य के दौरान विद्युत संविदा कर्मी  कुबेर चंद्र साहू को अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक चक्कर एवं बेहोशी महसूस हुई, जिसके उपरांत वे फॉल्स सीलिंग की ऊँचाई से नीचे गिर गए।

उसे तत्काल  प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए  तुरंत निकटतम अस्पताल भेजा गया। जहां 

 चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं उपचार के दौरान  कुबेर चंद्र साहू को मृत घोषित कर दिया गया।  नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन संबंधित ठेका एजेंसी के साथ समन्वय कर मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के भी पदाधिकारी एयरपोर्ट पहुंच मामले की जानकारी लेकर मुआवजा को लेकर चर्चा कर रहे हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment