--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, समय पर

By NS
On: August 29, 2026 3:00 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अंबिकापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी के शक में एक महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सीतापुर के खाल बगीचा स्थित अटल आवास का बताया जा रहा है। आरोप है कि पड़ोसी संजय चौहान ने महिला पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

– Advertisement –

Ad image

मारपीट में पैर टूटा, कई घंटे घायल पड़ी रही महिला
बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला का पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद भी महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला कई घंटों तक पड़ी रही।

कुछ समय बाद आरोपी ने महिला के पति को फोन कर जानकारी दी कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई है। पति जब मौके पर पहुंचा तो महिला की मौत हो चुकी थी।

– Advertisement –

Ad image

घटना छिपाने अंतिम संस्कार की तैयारी का आरोप
मामले में घटना को छिपाने के उद्देश्य से महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने का भी आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment