--विज्ञापन यहां--

CG VIDEO : पुराने पैसों के विवाद में दंपत्ति पर हमला,

By NS
On: August 29, 2026 12:55 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG VIDEO :  सरकंडा थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त मारपीट में बदल गया, जब कुछ युवकों ने एक दंपत्ति पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पत्नी के सामने उसके पति को लाठी-डंडे और बेल्ट से जमकर पीटा। पति को बचाने के लिए पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में पति के सिर और हाथ में चोट आई है, जबकि महिला को भी चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दंपत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति सरकंडा थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सामने आए वीडियो सहित अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment