--विज्ञापन यहां--

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

By NS
On: August 26, 2026 11:01 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग/मंदिर हसौद। CG Crime: मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपैरी में एक 18 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के अनुसार, ग्राम सोनपैरी निवासी युवती ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि गांव का ही उमाशंकर साहू पिछले कुछ वर्षों से उसे प्रेम और शादी का भरोसा देता था। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में युवती ने बताया कि बाद में वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि युवक परिवार की सहमति सहित अन्य कारणों का हवाला देकर शादी की बात को टालता रहा। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई और न्याय की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला अधिकारी के माध्यम से युवती का कथन दर्ज किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 87 एवं 64(2)(M) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment