गरियाबंद। CG NEWS : जिले में प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को दो पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के अनुसार राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू को रक्षित केंद्र गरियाबंद पदस्थ किया गया है। वहीं प्रशिक्षु उप-निरीक्षक सुश्री श्रद्धा कर्ष को थाना प्रभारी राजिम की जिम्मेदारी दी गई है।
दोनों अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश की प्रतियां पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन सहित संबंधित थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।







