--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : नेताओं के साथ फोटो और दूसरों के लेटरपैड से

By NS
On: August 24, 2026 2:58 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर और मंत्रियों-अफसरों-राजनेताओं के लैटरपैड का गलत इस्तेमाल करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला की शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही बालोद कलेक्टर-एसपी से की गई है। शिकायत करने वालों का दावा है कि अकबर ने चिटफंड में भी करोड़ों का फर्जीवाड़ा किया है। बालोद के लोगों का यह भी आरोप है कि अकबर ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को धोखे में रखकर करोड़ों का अवैध लेन-देन किया है। सरकारी रकम का उपयोग अपने निजी फर्मों में भी किया है। बालोद अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता असरार अहमद ने ईओडब्ल्यू में लिखित शिकायत में बताया है कि यह नेता वास्तव में एक बदनाम चिटफंड कंपनी का पार्टनर भी रह चुका है। हजारों लोगों के लाखों की रकम भी डकार चुका है। अपनी ऊंची पहुंच और रसूख के चलते इस नेता ने जमकर फर्जीवाड़ा किया, लेकिन पुलिस के किसी रिकार्ड में इसका नाम नहीं आया। इसलिए विभाग को इस पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। इस नेता ने प्रदेश के कद्दावर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ खिंचवाई तस्वीरों को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। इन तस्वीरों को दिखाकर पहले तो भोले-भाले लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों को अपने मायाजाल में फंसाया। इसके बाद राजनीति की धौंस दिखाकर अपनी निजी फर्म के नाम पर करोड़ों की सप्लाई का काम भी हथिया लिया। इतना ही नहीं बिना काम किए अपनी फर्म के नाम अग्रिम चेक (भुगतान) भी जारी करवा लिया।
अकबर का नेटवर्क सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं है। उसने कई जिलों मे डीएमएफ मद से करोड़ों का काम दिलाने का झांसा देकर एडवांस कमीशन वसूला। काम नहीं मिलने पर जब ठेकेदारों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो रकम वापसी के नाम पर चेक दे दिए। लेकिन बाद में ये सभी चेक भी बाउंस हो गए। दबंगई और जालसाजी का स्तर यह है कि इस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के अधिकारिक लैटरहेड का अनाधिकृत रूप से दुरुपयोग किया। शिकायतकर्ताओं की यह भी मांग है कि अकबर को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment