--विज्ञापन यहां--

ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’, दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

By NS
On: August 21, 2026 5:51 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


 

तिल्दा-नेवरा। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’ के अंतर्गत तिल्दा स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ रक्तदान शिविर के साथ हुआ। शिविर का विधिवत शुभारंभ शहर की प्रमुख विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. आशीष सिन्हा, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर लीलाधर सिन्हा, वरिष्ठ सीएचसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा पैंकरा, तिल्दा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद रानी सौरभ जैन, शासकीय शिक्षक सतीश वर्मा, रेडक्रॉस रायपुर प्रभारी डॉ. प्रभु नारायण, सुना हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अलका सुना एवं ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र प्रभारी बीके प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

रक्तदान शिविर में शहरवासियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का अत्यंत संतोषदायक एवं गौरवपूर्ण अनुभव बताया।

इस अवसर पर बीके प्रियंका दीदी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए निस्वार्थ सेवा का माध्यम है। जब हम बिना किसी स्वार्थ के किसी के जीवन की रक्षा के लिए अपना रक्त देते हैं, तो समाज में आपसी सहयोग एवं विश्व बंधुत्व की भावना और अधिक प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से समाज में सेवा भावना जागृत होती है और जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है।

– Advertisement –

Ad image

शिविर का संचालन रेडक्रॉस रायपुर की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा सभी रक्तदाताओं को पौधे सहित गमले भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था एवं रेडक्रॉस की ओर से रक्तदाताओं को अन्य उपयोगी एवं प्रेरणादायी सौगातें भी प्रदान की गईं, जिसमें परमात्म संदेश से युक्त पत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से ‘Hero of Humanity’ एवं ‘Proud Blood Donor’ के बैज पहनाकर उनके मानवीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं में से 23 लोगों का रक्तदान के लिए योग्य पाए जाने पर 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय अभियान के दौरान समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के पहले दिन मिली उत्साहजनक सहभागिता ने आने वाले दिनों के लिए नई ऊर्जा का संचार किया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment