--विज्ञापन यहां--

सोनपुर के शौर्य वाटिका में शहीद परिवारों के सम्मान पर सवाल: मीडिया के कैमरे के बाद मिली कुर्सी, घंटों इंतजार करते रहे परिजन

By NS
On: August 21, 2026 2:43 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में गुरुवार को मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों की स्मृति में शौर्य वाटिका का भूमिपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पौधारोपण कर शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों के सम्मान और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए। शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में उनके परिजनों के बैठने तक के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता कुर्सियों पर बैठे नजर आए।
बताया गया कि कई शहीद परिवार सुबह करीब 11 बजे से उपमुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार करते रहे। निर्धारित कार्यक्रम से लगभग तीन घंटे की देरी से उपमुख्यमंत्री के पहुंचने के कारण परिजनों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
मामला तब और चर्चा में आया, जब स्थानीय मीडिया ने मौके की तस्वीरें और वीडियो बनाकर व्यवस्थाओं को कैमरे में कैद करना शुरू किया। इसके बाद शहीद परिवार के एक सदस्य के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया। इससे सवाल उठने लगा कि क्या मीडिया के कैमरे सक्रिय होने के बाद ही शहीद परिवारों के बैठने की व्यवस्था की गई?
पंचायत की ओर से पंचायत भवन में शहीद परिवारों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी, लेकिन परिजनों को घंटों कार्यक्रम स्थल पर इंतजार करना पड़ा। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या किसी व्यक्ति को सुबह से शाम तक सिर्फ चाय-नाश्ते के भरोसे रखा जा सकता है?
शहीद परिवारों ने देश की रक्षा में अपने परिजनों का बलिदान दिया है। ऐसे परिवारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बैठने, भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सबसे पहले और बेहतर तरीके से होना चाहिए।
सवाल यह है—
शहीदों की स्मृति में बनी शौर्य वाटिका में अगर उनके परिवारों को ही सम्मानपूर्वक बैठने की जगह के लिए इंतजार करना पड़े, और मीडिया के कैमरे के बाद कुर्सी उपलब्ध हो, तो फिर शहीद परिवारों के सम्मान की प्राथमिकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment