बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार के इंजन वाले हिस्से से उठी आग की लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी।
कार में आग लगते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और कार का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। राहत की बात रही कि घटना के समय कार के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।








