जगदलपुर। CG NEWS : शहर के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने दुर्व्यवहार किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत की पुष्टि होने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ अश्लील हरकत और दुर्व्यवहार किया गया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शिकायत की जांच की और संबंधित तथ्यों की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
CSP सुमित कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा से जुड़ी शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








