--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : घर में निकला 5.8 फीट लंबा अहिराज सांप, देखकर मचा

By NS
On: August 19, 2026 7:22 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सरकंडा क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर की चतुर्वेदी कॉलोनी में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप दिखाई दिया। अचानक घर में साँप नजर आने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत के बाद साँप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान घर के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

टीम ने साँप को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे कोनी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में साँप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में घर में साँप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए।

 

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment