--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: खिसोरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

By NS
On: August 18, 2026 4:28 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक उदय कुमार कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि उदय कुमार अपने परिवार के साथ रात में खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह जब उसके पिता उठे तो उदय अपने कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत की ओर आने-जाने वाले लोगों ने पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा और इसकी जानकारी सरपंच को दी।

सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अर्जुन यानी कउहा के पेड़ पर साड़ी के फंदे से उदय कुमार का शव लटका मिला। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment