--विज्ञापन यहां--

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

By NS
On: August 17, 2026 3:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  •  रानीतराई , जामगांव , पाटन में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई

पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पाटन, जामगांव आर और रानीतराई विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई। गांव-गांव में निमंत्रण कार्ड एवं फ्लेक्स के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।

23 अगस्त को होगा भव्य आयोजन….

कार्यकर्ताओं ने बताया कि 23 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 11 बजे रावण भाटा अखरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भूपेश बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटने के साथ लड्डुओं से तौलने का कार्यक्रम भी होगा। इसके अलावा विभिन्न पारंपरिक खेल एवं विविध आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां…..

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में ममता चंद्राकर, कविता वासनिक, हिमानी वासनिक, पूनम विराट, बेला विराट, गोरेलाल बर्मन, हिरेश सिन्हा, जितेश्वरी सिन्हा, कंचन जोशी, सुनील सोनी, संतोष साहू, घनश्याम महानंद, सुमन, आरू साहू एवं गरिमा दिवाकर सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की उद्घोषणा त्रेता चंद्राकर द्वारा की जाएगी।
बैठक में आशीष वर्मा, जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, रूपेंद्र शुक्ला, भेद प्रकाश वर्मा ,देवकुमार निषाद,विष्णु चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं सम्मानित नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment