--विज्ञापन यहां--

जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष कीर्ति नायक ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

By NS
On: August 16, 2026 4:43 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सदस्यगण दुलेश्वर मानपुर, श्रीमती भावना निषाद, श्रीमती उर्वशी वर्मा, आनंद बघेल सहित जनपद पंचायत पाटन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment