--विज्ञापन यहां--

FAST-DS Rules 2026: CBDT का बड़ा ऐलान: छोटे टैक्सपेयर्स

By NS
On: August 16, 2026 5:30 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। FAST-DS Rules 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने ‘लघु करदाताओं की विदेशी आस्तियों का प्रकटीकरण स्कीम नियम, 2026’ (FAST-DS Rules, 2026) को अधिसूचित कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह स्कीम छोटे करदाताओं को पहले से घोषित नहीं की गई कुछ विदेशी संपत्तियों या विदेशी आय का खुलासा करने का अवसर देती है।

 

– Advertisement –

Ad image

इस योजना के तहत पात्र टैक्सपेयर्स निर्धारित टैक्स या फीस का भुगतान करके ऐसी विदेशी संपत्तियों और आय की जानकारी घोषित कर सकेंगे, जिनका पहले रिटर्न में खुलासा नहीं किया गया था। इसका उद्देश्य छोटे करदाताओं को अपनी विदेशी संपत्तियों से जुड़ी जानकारी नियमों के तहत घोषित करने का अवसर देना है।

 

– Advertisement –

Ad image

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार FAST-DS Rules, 2026 16 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगे। योजना के तहत पात्र करदाता अपनी घोषणा 31 दिसंबर 2026 तक दाखिल कर सकेंगे।

CBDT की इस पहल को ऐसे छोटे करदाताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिन्होंने पहले अपनी पात्र विदेशी संपत्ति या विदेशी आय की जानकारी घोषित नहीं की है। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने से पहले पात्रता और लागू शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी होगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment