--विज्ञापन यहां--

GRAND NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने

By NS
On: August 16, 2026 1:24 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। GRAND NEWS: देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह ध्वजारोहण और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने भी अपने अलग-अलग संस्थानों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर तिरंगे को सलामी दी।

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सबसे पहले होटल ग्रैंड इम्पीरिया में ध्वजारोहण किया। इसके बाद वे यूनियन क्लब पहुंचे, जहां क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ झंडावंदन कार्यक्रम में शामिल हुए और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इसके पश्चात चेयरमैन होरा पंडरी स्थित ग्रैंड विजन दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने ध्वजारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ उनका पोता गुरबीर सिंह होरा और नाती गुरराज सचदेव साथ रहे। इस दौरान चेयरमैन होरा ने ग्रैंड न्यूज़ को जल्द ही सैटेलाइट चैनल बनाने की घोषणा की है। कार्यालय में मौजूद लोगों ने भी देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व और गौरव का पर्व है। इसे हमें किसी भी बड़े त्योहार की तरह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है, इसलिए इस दिन का महत्व हर भारतीय के लिए विशेष है।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही श्री होरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल भी भाजपा सरकार के नेतृत्व में पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश और प्रदेश के विकास में योगदान दें।

इस मौके पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, कौशिक दत्ता, हितेश व्यास, संदीप कौर गुंबर, दीपक पांडेय, संपादक संजय शुक्ला, मोहम्मद खान, लोकेश बिसेन, यासिर, तान्या वाधवानी, रिंकू कहार, उप संपादक मुकेश सुमन, सीनियर रिपोर्टर आरके राजपूत, पोर्टल हेड नीरज गुप्ता सहित ग्रैंड न्यूज़, ग्रैंड विजन और ग्रैंड ब्रॉडबैंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment