--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: मावली सिंगारपुर में अवैध शराब से बढ़ता अपराध,

By NS
On: August 13, 2026 7:56 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भाटापारा। CG NEWS: मावली सिंगारपुर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के चलते बढ़ते अपराध को लेकर भाटापारा विधायक इंद्र साव ने गंभीर चिंता जताई। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विधायक इंद्र साव देर रात भाटापारा ग्रामीण थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, मावली सिंगारपुर में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर प्रार्थी द्वारा पूर्व में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर आरोपी पक्ष के परिवार के लोग प्रार्थी के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक इंद्र साव रात में ग्रामीण थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक इंद्र साव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारण अपराध बढ़ने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस को ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। यदि पुलिस का रवैया सुस्त रहेगा तो अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे और आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होगी।

विधायक ने पुलिस प्रशासन से मावली सिंगारपुर क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मारपीट एवं छेड़छाड़ से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाना चाहिए और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment