--विज्ञापन यहां--

अवैध उत्खनन, परिवहन और डंपिंग की सूचना पर खनिज विभाग की कार्रवाई

By NS
On: August 10, 2026 5:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम। विकासखंड छुरा के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत सोरिद के आश्रित ग्राम नागंझर में सुखा नदी से अवैध रूप से रेत खनन किए जाने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से नदी में रेत उत्खनन के साथ उसके परिवहन और अवैध डंपिंग का कारोबार चलने की सूचना विभाग को मिली थी। सूचना के बाद खनिज विभाग, राजस्व विभाग गरियाबंद और फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान टीम ने रेत खनन में इस्तेमाल की जा रही दो चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार आरंग और भिलाई क्षेत्र से जुड़े कुछ लोग और साथ में स्थानीय लोगों द्वारा सूखा नदी में रेत खनन का कारोबार संचालित किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, संबंधित लोगों की भूमिका को लेकर विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

।स्थानीय स्तर पर नदी से लगातार रेत निकाले जाने और उसके डंपिंग किए जाने की सूचना के बाद विभाग हरकत में आया। मौके पर पहुंची टीम ने मशीनों को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की

इस बारे में।खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर ने बताया, “हमने पहले भी क्षेत्र में कार्रवाई की है। आज जैसे ही सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर दो चैन माउंटेन को अपने कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।”



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment