--विज्ञापन यहां--

बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा को भाजयुमो अमलेश्वर मंडल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By NS
On: August 10, 2026 3:00 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा मंत्री भैया जितेंद्र वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच एवं भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने अपने पंचगण एवं युवा मोर्चा की टीम के साथ उनसे भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रवि सिंगौर ने जितेंद्र वर्मा जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्षेत्र एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान पंचगण संजय सिंगौर, शुभम जांगड़े, तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment