उतई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति, युवा प्रभाग एवं महिला प्रभाग जिला दुर्ग के बैनर तले उतई नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा की गई।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सामाजिकजनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक लच्छण मरकाम उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष पंचू नेताम, जिला सचिव रुपेंद्र नेताम, जिला उपाध्यक्ष पंचराम मंडावी, दशरथ कतलम, गंगाधर मरकाम, शिव मंडावी, युवा प्रभाग अध्यक्ष दीपक मंडावी सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।









