--विज्ञापन यहां--

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल से टकराई, टला बड़ा हादसा,मौके पर पुलिस; बस हटाकर लंबा जाम खुलवाने में जुटी

By NS
On: August 9, 2026 9:21 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। पारागांव पुल के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

ज्ञात हो की सावन के महीने में भूतेश्वरनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन गीली और फिसलन भरी होने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुल से जा टकराई।

हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बस को हटाने के साथ सड़क पर लगे जाम को खुलवाने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात व्यवस्था बहाल करने का काम जारी है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment