--विज्ञापन यहां--

गरियाबंद में आदिवासी समाज का विराट महासंगम, 9 अगस्त को बड़ा आयोजन संजय सिंह-अमित बघेल समेत दिग्गज होंगे शामिल, निकलेगी विशाल रैली

By NS
On: August 8, 2026 10:57 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद जिला गरियाबंद के तत्वावधान में जिला स्तरीय विशाल सामाजिक सम्मेलन, विशाल रैली एवं सामूहिक रेलापाटा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण रावण भाटा , गरियाबंद में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पेन पुरखा सेवा-अर्जी से होगी। इसके बाद सुबह 9.30 बजे जय भीमाल पेन गोंडीथान गाथा परिवार कुरुद, परिक्षेत्र (पाण्डुका) द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मांदरी नृत्य तथा 11 बजे पाहुना पईलग्नी का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे अतिथियों का स्वागत और दोपहर 1.30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा।शाम 4 बजे विशाल रैली एवं नगर भ्रमण निकाला जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संरक्षक अमित बघेल, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत शामिल होंगे।

पूर्व विधायक ओंकार शाह, जबकि विशेष रूप में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष उमेंदी कोर्राम मौजूद रहेंगी। अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर सहित जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लेखराज धुरव , जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर , जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष मोहना नेताम, जिला सरपंच संघ के संरक्षक पन्ना लाल ध्रुव, जिला सरपंच संघ परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव, जिला सरपंच संघ गरियाबंद के कोषाध्यक्ष हसमन सिंह ध्रुवा एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता रामजी सिंह सहित विभिन्न सामाजिक पदाधिकारी शामिल होंगे।

आयोजकों ने जिले में निवासरत सभी आदिवासी एवं मूलनिवासी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर विश्व आदिवासी दिवस को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में विभिन्न आदिवासी समाजों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment