--विज्ञापन यहां--

वित्तीय अनियमितताओं पर पंचायत सचिव निलंबित, जांच में लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर

By NS
On: August 7, 2026 5:02 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। तखतपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नगोई में वित्तीय अनियमितताओं और पंचायत नियमों की अनदेखी के मामले में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मस्तूरी निर्धारित किया गया है।
जिला स्तरीय जांच दल की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में पंचायत सचिव के विरुद्ध कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि लेखा नियमों का उल्लंघन करते हुए 10 हजार रुपये से अधिक के भुगतान चेक के माध्यम से करने के बजाय 12 लाख 14 हजार 701 रुपये की राशि नकद आहरित कर सामग्री खरीदी गई।
इसके अलावा नाली सफाई एवं निर्माण कार्यों में बिना तिथि अंकित किए 1.88 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान किया गया। वहीं बिना हस्ताक्षर वाली पावती के आधार पर 4.81 लाख रुपये का व्यय दर्शाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि पंप सेट, स्ट्रीट लाइट और पाइप की खरीद बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए तथा स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि किए बिना की गई। पंचायत में अनिवार्य 16 रजिस्टरों में से 12 रजिस्टर संधारित नहीं पाए गए।
नोटिस जारी कर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सेवा (आचरण) नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में अन्य भुगतान एवं वित्तीय लेन-देन की जांच अभी भी जारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment