--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: साइकिल के पहियों पर दौड़ेंगे अब बेटियों के सपने, निःशुल्क वितरण से शिक्षा के सफर को मिला नया सहारा

By NS
On: August 6, 2026 1:35 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत गुरुवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में कक्षा नवमी की 27 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य दूर-दराज़ के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीफ मेमन ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है। साइकिल मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय आने में सुविधा होगी, जिससे उनकी शिक्षा बाधित नहीं होगी। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

– Advertisement –

Ad image

वहीं पार्षद सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है। सरकार द्वारा दी जा रही यह सुविधा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाएगी और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का अवसर देगी। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की अनुसूचित जाति की 3, अनुसूचित जनजाति की 4 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं बीपीएल वर्ग की 20 छात्राओं सहित कुल 27 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष केसर निर्मलकर, पार्षद सूरज सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि धनराज विश्वकर्मा, शाला विकास समिति के सदस्य शेषनारायण गजभिए सहित लाभार्थी छात्राओं के पालक उपस्थित रहे।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध सहित नरगिस कुरैशी, भेलेश्वरी कोमर्रा, किशोर कुमार साहू, कल्पना पटेल, कमलेश असरानी, सुजाता राणा, महिमा तिर्की, किरणनंद, देवमाया पाल, वागेश्वरी कुंजाम, समीक्षा कुशवाहा, डागेश्वरी साहू, कैलाश कोसरे, सिम्मी विल्सन, धर्मेंद्र मार्टल, रोशनी साहू, त्रिलोचना साहू, तेजस्वी दाऊ, केवरा ध्रुव, लोकेश साहू, हेमंत सिन्हा एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment