--विज्ञापन यहां--

जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट

By NS
On: August 4, 2026 7:05 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन,,दुर्ग जिले के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार जैसे विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री धीर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।सौजन्य भेंट के दौरान उपस्थित लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी को फूल के गुलदस्त एवं शुभकामनाएं देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर प्रेमचंद सोनवानी, तेजराम काममियां, राकेश टेमनुकर,अश्वनी साहू, ओम अनिल ठाकुर एवं लेखराज साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाते हुए जिले के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment