--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: पीएम आवास योजना के तहत सभी राज्यों से मांगी गई

By NS
On: August 2, 2026 12:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवश्यक आवासों की मांग भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिस राज्य को जितने आवासों की आवश्यकता होगी, उसके अनुरूप आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।तोखन साहू ने बताया कि मंत्रालय का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए राज्यों से कहा गया है कि वे पारदर्शी तरीके से सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का चयन करें और समय पर प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विभिन्न राज्यों का दौरा कर योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं तथा राज्य सरकारों से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का आग्रह कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसके साथ ही शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक शहरी विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है, ताकि लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो सके।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment