--विज्ञापन यहां--

उपतहसील स्तरीय योग समिति की बैठक माह के प्रथम रविवार सुनिश्चित

By NS
On: August 2, 2026 5:00 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


योग शाखा में शामिल होंगे जामगांव आर औरी बोरबाय भंसुली नवागांव बेलहारी धमना बटरेल के योग साधक

जामगांव आर।उपतहसील स्तरीय योग समिति जामगांव आर की द्वितीय बैठक रविवार प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर की योग शाखा में सम्पन्न हुई।विदित हो कि योग समिति की बैठक माह के प्रथम रविवार को योग शाखा में होना 21 जून को समिति गठन के साथ ही तय हो गया था।समिति के सदस्यों योगसाधकों का आगमन और निर्गमन समय घड़ी की सुई की तरह सजगता पूर्वक होती है जिससे समय थोड़ा भी अनावश्यक अपव्यव्य नहीं होता ।समिति के इस सख्त समय प्रबंधन के कारण योग साधक बड़े आसानी से उपस्थित होकर अपना दायित्व प्रसन्न मुद्रा में निभाते है। अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू ने सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लिए।योग शाखा में डॉ गुलाब साहू ,वाई के साहू ,अभिषेक ,मुकेश कुमार शंभू कुमार सहित औरी बोरबाय भंसुली जामगांव आर के योग साधक शामिल हुए

समय का प्रबंधन जीवन संवरती है ,,,

द्वितीय बैठक में उपतहसील स्तरीय योग समिति अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू ने कहा कि जीवन में समय का प्रबंधन कला जिनके साथ होती है उनका जीवन चार्मिग फूल होती है।उन्होंने कहा कि मेरे पास समय नहीं है एक तकिया कलाम बन चुका है जबकि प्रत्येक आदमी को स्वयं के द्वारा अनावश्यक किया जा रहे समय के अपव्यव्य को स्वस्फूर्त रोकने का प्रबंधन करना चाहिए।डॉ गुलाब साहू ने कहा कि जीवन में योग समय वाणी और पानी के मोल को समझे जीवन अनमोल बन जाएगा।

सजगता से समय प्रबंधन संभव है,,,

सेजस बेलहारी पूर्व प्रभारी प्राचार्य वाई के साहू ने कहा कि कार्य के प्रति सजगता हो तो स्वमेव समय का प्रबंधन होने लगता है और जब लापरवाही हो तो समय की धज्जियां उड़ने लगती है जितने सफल लोग है वे दूरदृष्टी और समय प्रबंधन कला में पारंगत होते है समय का प्रबंधन व्यक्तित्व को निखारती है।

योग उपकार और परोपकार दोनों कराता है,,,,

उपतहसील स्तरीय योग समिति संरक्षक ए के जैन ने कहा कि कोई भी योग प्रेमी इस समिति से बेझिझक जुड़ सकते है।ध्यान रखे प्रत्येक माह प्रथम रविवार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर में प्रातः 5 बजे से 6 बजे पहुंच कर अपना नाम दर्ज करा सकते है ।उन्होंने कहा कि योग उपकार और परोपकार दोनों करता है स्वयं स्वस्थ रहकर दूसरों को स्वस्थ रखने के लिए योग करने प्रेरित करता है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment