--विज्ञापन यहां--

हाई फ्रेंड्स, आज सिर्फ आपसे बात करनी है’ – मोदी का युवाओं से सीधा संदेश, आओ, गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाएं

By NS
On: July 31, 2026 6:59 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान अपने और अपनी स्वर्गीय माता के खिलाफ कही गई अपशब्दों और गालियों का जिक्र करते हुए एक सकारात्मक  भरा रुख अपनाया। 

वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, “हाई फ्रेंड्स, आज तो मन करता है आपसे ही बात करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं। किसी भी सभ्य समाज को शोभा न देने वाले ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था।” 

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने आगे कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है। यही तो बचपना है। समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसे वे भली-भांति समझ सकते हैं। यह सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन अब समय है इन बच्चों को गले लगाने और उन्हें सही राह दिखाने का। वे रास्ते से भटक गए हैं, उन्हें राह दिखाना हमारा कर्तव्य है। 

पीएम मोदी ने साफ कहा, “मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। मेरे दिल में सिर्फ एक भावना है। कभी-कभी हमारी जीभ दांतों के बीच फंस जाती है और खून निकल आता है, फिर भी हम दांत नहीं तोड़ते। आखिर दांत और जीभ दोनों हमारे ही हैं। ये बच्चे भी हमारे ही हैं। उन्हें सही राह दिखाना हमारा फर्ज है। भटके हुए को राह दिखाना मुश्किल है, लेकिन यह काम हमें करना ही होगा।” 

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने युवाओं से अपील की, “आओ, मैं इन बच्चों को पुकारता हूं। देश के लिए साथ आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें और अपनी गलतियों से भी सीखें। अपने सपनों की ओर निकल पड़ें। देश आगे बढ़ रहा है और और आगे बढ़ने वाला है। मेरा सपना है कि तुम भी आगे बढ़ो। मैं तुम्हारे लिए जीता हूं, तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित हूं। आओ, देश को साथ आगे बढ़ाएं। गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो।” 

यह वीडियो जंतर-मंतर पर हुए CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन और पेपर लीक से जुड़े आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद आया है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा की एक वकील ने FIR भी दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस ने कई आपत्तिजनक कंटेंट हटवाने की कार्रवाई की थी। कुछ संबंधित युवाओं ने माफी भी मांगी है। 

पीएम मोदी का यह संदेश सख्ती की बजाय माफी, मार्गदर्शन और युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने साफ किया कि गाली-गलौज से कुछ हल नहीं होता। अब समय है समाज को एकजुट होकर युवाओं को सही दिशा देने का।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment