--विज्ञापन यहां--

श्री गुरु तेग बहादुर सिख फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक

By NS
On: July 28, 2026 8:12 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। श्री गुरु तेग बहादुर सिख फाउंडेशन, रायपुर की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी चौक में आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार, प्रशासनिक व्यवस्था और समाजहित से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, बेबीलॉन ग्रुप के संचालक एवं समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा, जी. एस. भांबरा सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। साथ ही फाउंडेशन की सदस्यता संरचना एवं सदस्यता शुल्क, कार्यालय स्थापना, बैंक खाता खोलने, पैन पंजीकरण एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने पर भी चर्चा की गई।

कार्यकारिणी ने पूरे छत्तीसगढ़ को चार क्षेत्रीय जोन में विभाजित कर संगठन के विस्तार का निर्णय लिया। इसके अलावा फाउंडेशन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की नियुक्ति, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

– Advertisement –

Ad image

बैठक का प्रमुख आकर्षण अटल नगर (नवा रायपुर) में प्रस्तावित “गुरु तेग बहादुर सिख हेरिटेज, एजुकेशन एवं पिलग्रिमेज कैंपस” परियोजना की प्रस्तुति रही। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से सिख इतिहास, शिक्षा, विरासत और सेवा कार्यों को एक ही परिसर में विकसित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही राज्य स्तरीय सिख समाज सम्मेलन के आयोजन, जनसहभागिता बढ़ाने, फंड रेजिंग अभियान चलाने तथा फाउंडेशन की प्रोफाइल और प्रोजेक्ट बुकलेट को अंतिम रूप देने पर भी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह खनूजा ने कहा कि यह पहल केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा, शिक्षा, विरासत संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिख फाउंडेशन समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। शिक्षा, सेवा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाजहित के सकारात्मक प्रयासों को हमेशा प्रोत्साहित करती रहेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज को शिक्षा, सेवा और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा और समाज को एक नई दिशा देगा।

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिख फाउंडेशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। प्रस्तावित हेरिटेज, एजुकेशन एवं पिलग्रिमेज कैंपस सिख इतिहास और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी समाजजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment