--विज्ञापन यहां--

चारोधाम चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंचल के कांग्रेसी नेताओं वा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत,,,,

By NS
On: July 28, 2026 11:01 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,

पांडुका। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के गरियाबंद जिले के आगमन पर चारोधाम चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भूपेश बघेल के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गजेंद्र साहू, विक्रमादित्य, सतीश चौरे जैसे बहुत से अंचल के जन प्रतिनिधि वा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment