पाटन / शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव-नियुक्त नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह तुलसी मैरिज पैलेस, अमलेश्वर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से पाटन एसडीएम उत्तम ध्रुव ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को सत्यनिष्ठा एवं प्रतिज्ञान की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान नामांकित पार्षद सुनील शर्मा, भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, हीरालाल साहू एवं रामाधार साहू को विधिवत शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में निकाय के विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, अजित ठाकुर, कैलाश यादव एवं केशव बंछोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने की। इस अवसर पर पी.आई.सी. सदस्यगण आलोक पाल, रामेश्वरी ठाकुर, यामिनी यादव, राजू सोनकर, सोहन निषाद तथा पार्षदगण नीलम मिंज व ललिता साहू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व मोहित शर्मा द्वारा निभाया गया।
समारोह के समापन पर नगर पालिका अमलेश्वर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रीति गुप्ता ने उपस्थित समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय के उप अभियंता प्रवीण कुमार साहू, उप अभियंता ढालेंद्र कुमार ठाकुर सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी – कर्मचारी, कुमार साहू, रवि सिंगौर, मोहन सिंगौर, ओमप्रकाश साहू, मधुकान्ता साहू तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








