नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi 17 4G के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि डिवाइस के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। हाल ही में EPREL लिस्टिंग के जरिए इसकी बैटरी डिटेल्स भी कन्फर्म हो गई हैं।
वहीं अब एक नए रिपोर्ट में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। खास बात ये है कि प्रोसेसर को लेकर चल रही अटकलों पर भी इस लीक ने ब्रेक लगा दिया है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है…

Redmi 17 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 17 4G में 6.9 इंच का HD+ फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल हो सकता है। डिस्प्ले में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 675 निट्स की टिपिकल ब्राइटनेस और 825 निट्स हाई ब्राइटनेस मिल सकती है। स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस हो सकती है।
Snapdragon नहीं, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर
पहले कई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में ऐसा दावा किया गया था कि Redmi 17 4G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है लेकिन अब नई रिपोर्ट के अनुसार फोन में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट मिल सकता है, जो 12nm प्रोसेस पर बेस्ड है।
इसी प्रोसेसर का यूज कथित POCO C95 Pro 4G में भी किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे बड़ी बैटरी को कम टाइम में चार्ज किया जा सकेगा।
Redmi 17 4G के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के इस नए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ एक सेकंडरी कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p@30fps तक की जा सकेगी।







