--विज्ञापन यहां--

एक पौधा लगाना ही नहीं, उसे पेड़ बनाना भी हमारी

By NS
On: July 25, 2026 11:47 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत सिलपट्टी में जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू की उपस्थिति में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम के मिडिल स्कूल परिसर में सरपंच लोकेश कश्यप, उपसरपंच ज्योति ढालेंद्र यादव, पंचगण, ग्रामीणों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर नीम, पीपल तथा विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पंच मनहरण साहू, ऐवन मिरी, गणेश वर्मा, संतोषी वर्मा, शिक्षक बलराम यादव, आरती देवांगन, दुर्गा वर्मा, रानी वर्मा, खुमान दास मानिकपुरी सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू ने कहा कि “पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो हमारा गांव, क्षेत्र और पूरा प्रदेश हराभरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ग्राम पंचायत, विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment