--विज्ञापन यहां--

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों

By NS
On: July 25, 2026 3:34 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भोपाल। अशोक बरनवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही छह जिलों के कलेक्टरों का भी फेरबदल किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों और प्रशासनिक पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल में IAS अधिकारी सुदाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल किया गया है। वहीं भास्कर लक्षकार को इंदौर का कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर जैसे महत्वपूर्ण संभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रशासनिक और विकास कार्यों को गति देने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वह प्रदेश में जल संसंसाधन से जुड़े कार्यों के साथ नदियों को जोड़ने वाली अहम परियोजनाओं का काम भी देखेंगे। इन परियोजनाओं को मध्य प्रदेश के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

20 IAS अधिकारियों के तबादले के साथ छह कलेक्टरों को बदलने के इस फैसले को अशोक बरनवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद मध्य प्रदेश प्रशासन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की उम्मीद है।

– Advertisement –

Ad image

 

यहां देखें पूरी लिस्ट

 

 

 

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment