--विज्ञापन यहां--

Paper leak: पेपर लीक मामले पर विपक्ष का प्रदर्शन,

By NS
On: July 24, 2026 9:06 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। Paper leak: पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

विपक्ष का आरोप है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। वहीं, जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। विपक्ष सरकार से इस मामले पर जवाब और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है, जबकि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment