जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोरा में एक 32 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान बुधवारा बाई करष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके पति संतराम करष रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। महिला अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार, महिला ने घर के अंदर मियार पाटी में फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









