दो बेटियों के साथ मिलकर पति की हत्या की थी, तीनों गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read


दो बेटियों के साथ मिलकर पति की हत्या की थी, तीनों गिरफ्तार


15-Apr-2026 6:56 PM

रायपुर, 15 अप्रैल। पारिवारिक विवाद में हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी एवं बेटी सहित 3 गिरफ्तार किए हैं। इनमें मृतक की पत्नी, पुत्री एवं एक नाबालिग शामिल है।

 

पिछले वर्ष 29 सितंबर 25 को थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत निवासी वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मृत्यु की सूचना  पर मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही थी।  शव के पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटों से मृत्यु होना स्पष्ट किया था।

 

इस पर गहन जांच एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी, पुत्री एवं नाबालिग से पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि  27 सितंबर की रात लगभग 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने आक्रोश में आकर घर में रखे लकड़ी के बेट एवं ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

 

 

घटना के पश्चात आरोपियों द्वारा साक्ष्य छिपाने खून साफ कर उपयोग किए गए वस्त्र एवं हथियार (लकड़ी व ईंट) को पास के नाले में फेंक दिया था ।  एक राय होकर बाथरूम में गिरकर बेहोश होने से इलाज के लिए भेजना परिवार जनों को बताकर गुमराह किया गया l 

 

थाना DD नगर पुलिस  धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. श्रीमती दीपा भारती गोस्वामी (44 )

2. तनिया भारती गोस्वामी (19 )

3. एक नाबालिग बालिका

 

सभी आरोपियों को आज गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment