
एलपीएस साउथ सिटी ब्रांच की मेधावी छात्रा

On
लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। लखनऊ के कई मेधावियों ने शानदार परिणाम दिया। लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी ब्रांच की अवनी द्विवेदी को 99 फीसद मार्क्स मिले, जबकि दाक्षी अग्रवाल ने 97.8 फीसद स्कोर किया है। दाक्षी ने कहा- मैंने पीसीबी चुना था। आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहती हूं। पीयूष राज को 94.2 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा भी कई स्टूडेंट्स ने बेहतरीन परफॉर्म किया है। सीतापुर रोड ब्रांच की अक्षरा पांडेय ने 99 फीसद अंक हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


